विशाल निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग 10 दिवसीय अर्श-भगंदर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का निरीक्षण
बिजयनगर 14 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) शहर में चल रहे विशाल निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग 10 दिवसीय अर्श-भगंदर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करने अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद विभाग, अजमेर श्री चेतन त्रिपाठी शिविर स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन पर लायंस क्लब बिजयनगर के पदाधिकारियों द्वारा शिष्टाचारपूर्वक मुलाकात कर शिविर की व्यवस्थाओं एवं उपचार पद्धति की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर लायंस क्लब बिजयनगर की ओर से श्री त्रिपाठी का क्लब दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयुर्वेद विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। साथ ही इस प्रकार के जनहितकारी आयुर्वेद शिविर प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब बिजयनगर के अध्यक्ष लायन डॉ. ए. के. विश्वास, सचिव सुधीर शर्मा, शिविर संयोजक मुकेश संचेती, पूर्व अध्यक्ष सुधीर गोयल, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार सोनी सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।