नव नियुक्त जिला देहात महिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बसंत कंवर का भव्य स्वागत किया पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र कंवर ने दी बधाई
सरवाड़ 14 जनवरी ( केकड़ी पत्रिका/ओम प्रकाश सिंह राठौड़) सरवाड़ क्षेत्र के ग्राम गोयला में अजमेर जिला देहात महिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बसंत कंवर चौहान का कांग्रेस कार्यकर्ताओं वरिष्ठ युवा एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्याण कुंज में पहुंच कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर सीता देवी रेगर कौशल्या देवी रेगर मंजू माली सावित्री देवी रेगर बदाम देवी रेगर प्रियंका देवी रेगर सीमा कुमारी प्रजापति रुकमा देवी रेगर विष्णु देवी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता छोटूराम रेगर घासी राम रेगर राधाकिशन भील रामरतन भाटी ईकाई अध्यक्ष हरदयाल रेगर मदन लाल रेगर मनीष शर्मा रामस्वरूप रेगर मोडू राम रेगर भवानी माली नोरत पिरु खटीक सुरेश सिंह खुम्म चंद रेगर टीकम चंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
बसंत कंवर का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ रघु शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि डॉ रघु शर्मा हर कार्यकर्ता के हृदय सम्राट है बसंत कंवर चौहान ने कहा कि डॉ रघु शर्मा ने यह जिम्मेदारी सौंपी है मैं आपके सहयोग एक जुट होकर डॉ रघु शर्मा के हाथ मजबूत करेंगे डॉ रघु मजबूत होंगे कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे आने वाले पंचायत राज चुनाव में एक जुट होकर डॉ शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को जितवाएंगे।
बसंत कंवर उपाध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता महिला कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर वरिष्ठ के धोक लगाकर आशिर्वाद प्राप्त किया औम सिंह राठौड़ ब्लाक उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सरवाड़ ने डॉ रघु शर्मा का आभार व्यक्त किया जिला उपाध्यक्ष बसंत कंवर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्र कांग्रेस कमेटी एवं जिला अध्यक्ष गीता चौधरी का आभार व्यक्त साथ ही डा रघु शर्मा को बहुत बहुत आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरी उतरूंगी अंत में ईकाई अध्यक्ष हरदयाल रेगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
