राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई
बांदनवाड़ा 13 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/चंद्र प्रकाश टेलर) बांदनवाड़ा अजमेर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा भिनाय द्वारा कर्तव्य बोध पखवाड़े के तहतआज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिनाय में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सुरेश कुमार जी जोशी सेवानिवृत्ति व्याख्याता थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय मूल्यों सिद्धांतों के बारे में उपस्थित शिक्षक समुदाय को विस्तार से बताया।
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अजय धाबाई ने बताया कि विकसित भारत की संकल्पना स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करके ही पूर्ण की जा सकती है। कार्यक्रम को देवेंद्र जी सांखला ने भी संबोधित किया। आज के कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के रूप में जिला सभाध्यक्ष श्रीमान धर्मीचंद माली व दिनेश कुमार वैष्णव ने भी अपने विचार रखें। अंत में उपशाखा अध्यक्ष श्रीमान गोविंद राम जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला सचिव अर्जुन खिंची,अरविंद कुमार सेन,ओमव्रत सिंह,मुकेश कुमार रावत, गंगाविशन प्रजापत,अनिल जोशी, महेंद्र चौधरी, धर्मीचंद माली, ताराचंद प्रजापत,अनिल कुमार राव, ओमप्रकाश डोरिया,देवीलाल चंदेल, महावीर प्रजापत, विनीता नामा, चंद्रावती तेजवानी, बुधराज कुम्हार, राजू लाल माली,आनंद स्वामी, पारस मल वैष्णव आदि शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार वैष्णव ने किया।