5 March 2026

बरल-2 में बूथ स्तर पर SIR कार्य को मिली रफ्तार

0

बिजयनगर 12 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) भाजपा रामगढ़ मंडल के बरल-2 क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज बरल-2 प्रभारी सद्दीक मोहम्मद एवं प्रभारी महेंद्रनाथ योगी ने बूथ संख्या 180, 181 एवं 182 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारीद्वय ने मतदाता सूची से संबंधित फार्म संख्या 6, 7 एवं 8 की प्रगति की जानकारी ली। SIR कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से उन्होंने संबंधित बीएलओ से विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर भाजपा नेता परमदयाल सिंह राठौड़, मसूदा विधानसभा आईटी संयोजक टीकमचंद मेघवंशी, ललित सिंह राठौड़ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page