5 March 2026

उप मुख्यमंत्री बैरवा से मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखी प्रमुख मांगे,किया स्वागत

0
IMG-20260112-WA0019

बिजयनगर 12 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह ) उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जयपुर से पाली जाते समय बर भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरवा का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता कान सिंह इंदा ने बर में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय को ए श्रेणी में क्रमोन्नत करने का आग्रह किया। इस पर बैरवा ने जल्द ही क्रमोन्नत करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बैरवा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से जैतारण विधानसभा की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बैरवा में कहा कि भाजपा सरकार आमजन के हितों के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत मिल रही है।

उस दौरान भाजपा नेता कान सिंह जी इंदा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री बैरवा का माल व साफा पहनकर बहुमान किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सेठी,पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गुर्जर, जोरावर सिंह, अरविन्द शर्मा,उपाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, आकाश सिंह सोलंकी, अभिजीत सिंह,एडवोकेट मंजीत सिंह उदावत, चेतन बागड़ी, धर्माराम क़ीर, डूंगाराम बागड़ी व महेंद्र गोयल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page