राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने देवनानी जी के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाया
बिजयनगर 11 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन उपशाखा बिजयनगर की कार्यकारिणी ने पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्मदिन को सेवा कार्य के रुप में मनाया, उपशाखा अध्यक्ष विजय सिंह रासलोत ने बताया कि इस अवसर पर गौ माता को गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया गया तथा संगठन द्वारा देवनानी भाईसाहब को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमिताभ सनाढय ,भरतवीर दमामी,अशोक तिवाड़ी,सिद्धार्थ बघेरवाल,शंकर पारीक,शिवजी पारीक,दशरथ पूरी गोस्वमी,अशोक गर्ग,सुनील शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।