4 March 2026

सावर उपखण्ड के ग्राम घटियाली में किसानों की लगातार मोटर पंप चोरी

0

कुशायता, 10 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम घटियाली में सरक्ष डेयरी के नीचे स्थित लेखराज भुवालिया के खेत से देर रात्री सक्रिय मोटर चोर गिरोह ने मोटर पंप को चोरी कर लिया और नुकसान कर दिया इससे दो दिन पुर्व किसान शम्भु नाथ का मोटर पारस नाथ शिवजी राम मीणा ओर कुंवरपाल गुर्जर की भी मोटर चोरी की घटना सामने आई है।

खान्या वाली माता जी के दान पात्र भी लेकर चले गए ग्रामीणो का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अगर रात्री गस्त पर आए तो चोरी की वारदातें कम हो सकती है इसको रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।पारस नाथ ने बताया की कुछ मिनट घर पर आने के दौरान रेकी कर के उसके खेत से मोटर गायब हो गया ।ग्रामीणो ने केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम से अपील की है कि श्रेत्र में लोगों को हो रहे नुकसान से बचाए ओर किसानों को राहत पहुंचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page