उपखंड अधिकारी दीपांशु सागवान ने आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, आचार्य श्री को केकड़ी में चातुर्मास के लिए निवेदन किया
केकड़ी 09 जनवरी (केकड़ी पत्रिका)संसार का नाम ही दुःख है और मोक्ष का सुख है ।सांसारिक जीवन मे रहते हुए हम सुखी रहना चाहते है , तन सुख रहे मन मस्त रहे ओर धन से मेरा घर हमेशा भरा रहे इसी प्रयास में हम लगे रहते है, फिर भी हमारा मन तृष्णा से भरा रहता है, मतलब सब कुछ होते हुए भी दुःखी रहना है ।”दाम बिना निर्धन दुःखी तृष्णावश धनवान”पंचतीर्थ प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज में नेमिनाथ मंदिर में सायंकालीन आनंदयात्रा में अपने प्रवचन के दौरान कहे ।प्रातःकालीन नित्यनियम पूजा, जिनाभिषेक ओर शान्तिधारा आचार्यश्री के सानिध्य में समपन्न हुए ।
उपखंड अधिकारी दीपांशु सागवान ने आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।उपखंड अधिकारी ने आचार्य श्री को केकड़ी में चातुर्मास के लिए निवेदन किया ।गुरु आस्था परिवार के द्वारा प्रातः नवग्रह शांति हवन का आयोजन आचार्य श्री के सानिध्य में किया गया

गुरु आस्था परिवार का गठन हाल ही में महामुनिराज आचार्य द्वारा किया गया था जिसका अध्यक्ष सोनू अग्रवाल जैन मशीनरी, महामंत्री जयेश रांटा , कोषाध्यक्ष गणेश जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन बघेरा, सह मंत्री अतुल जैन बघेरा .तथा संरक्षक पद पर अशोक सिंघल व भाग चंद जैन धुँधरी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया ।
आचार्य श्री का विहार महामुनिराज आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का आज दोपहर केकड़ी से जुनियाँ के लिए मंगल विहार हो गया ।
नेमिनाथ मंदिर अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन ज्वैलर्स व मंत्री कैलाश चंद जैन मावा वालों ने बताया कि विगत दिनों आचार्य श्री का बघेरा व टोडारायसिंह विहार का कार्यक्रम तय था लेकिन एकदम कड़ाके की शीतलहर के कारण स्थानीय समाज व विधायक महोदय के निवेदन के कारण आचार्य श्री ने विहार स्थगित कर दिया था पूरे जैन समाज ने भव्य जुलूस निकालकर भावभीनी विदाई दी ।
