5 March 2026

विधायक की प्रतिष्ठा पर हमले के विरोध में उबाल, शनिवार को रहेगा ‘केकड़ी बंद’

0

केकड़ी 09 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम की छवि को कथित रूप से बदनाम करने के प्रयासों के खिलाफ केकड़ी में सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों में तीव्र आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सर्व समाज द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को ‘केकड़ी बंद’ का आह्वान किया गया है।

बंद के दौरान प्रतिष्ठान

बंद के दौरान केकड़ी नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से पूर्णतः बंद रहेंगे। आयोजकों ने आम नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से बंद को सफल बनाकर एकजुटता का परिचय दें।बंद के उपरांत सर्व समाज के लोग घंटाघर स्थित मुख्य चौराहे पर एकत्रित होंगे। वहां से शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी, जो अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी।

ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, दोषी कार्मिक पर कठोर कार्रवाई तथा विधायक की छवि खराब करने के प्रयासों पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

क्या है विवाद का मुद्दा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना केकड़ी में पदस्थ एक हैड कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने कथित रूप से नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाया।

आरोपों में आमजन से मारपीट, वाहनों को क्षतिग्रस्त करना तथा एक युवक पर रिवाल्वर तानकर भय का माहौल पैदा करना शामिल है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मी द्वारा व्यक्तिगत व राजनीतिक दुर्भावना के चलते विधायक शत्रुघ्न गौतम पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनकी साफ-सुथरी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में गहरा असंतोष व्याप्त है।सर्व समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page