ऑल इंडिया बार परीक्षा का परिणाम घोषित क्षेत्र के युवाओं ने प्रथम प्रयास में ही मारी बाजी
- देश के 24 राज्यों तथा 399 परीक्षा केदो पर आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए थे 2.51 लाख अभ्यर्थी
आसींद 09 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) आसींद (भीलवाड़ा) :- 30 नवंबर को आयोजित हुई ऑल इंडिया बार परीक्षा के परिणाम बुधवार को जारी हुए, देश के 24 राज्यों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कल 399 परीक्षा केंद्रों के साथ संपन्न हुई तथा राजस्थान में इस परीक्षा के दो परीक्षा केंद्र जयपुर और जोधपुर स्थापित किए गए थे, देश में 2.51 लाख अभ्यार्थियों के साथ संपन्न हुई बार परीक्षा में राजस्थान से 14000 के लगभग अभ्यर्थियों द्वारा इस परीक्षा में उपस्थिति दी गई तथा राजस्थान के परिणाम को जाने तो 57 फीसदी के लगभग परीक्षार्थी सफल हुए ।

देश के बार काउंसलिंग ऑफ आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,गोवा, मणिपुर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू एंड कश्मीर, मेघालय, झारखंड, उड़ीसा मैं आयोजित हुई इन परीक्षाओं में कुल 1.74 अभ्यर्थी परीक्षा में कामयाब होने में सफल हुए lभीलवाड़ा जिले के आसींद से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को क्षेत्र के अधिवक्ता संदीप चावला, महावीर साहू, हिम्मत चावला, तथा दिनेश साहू ने प्रथम प्रयास में ही पास कर ली है ।