सचिन पायलट को केरल विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्ज़र्वर की जिम्मेदारी मिलने पर इशिका जैन ने दी बधाई
ब्यावर 08 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान के लोकप्रिय युवा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर इशिका जैन, महिला कांग्रेस ब्यावर जिला अध्यक्ष, ने सचिन पायलट को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक कौशल, नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट जैसे अनुभवी और दूरदर्शी नेता की नियुक्ति से केरल में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को चुनाव में निश्चित रूप से लाभ होगा।इशिका जैन ने आगे कहा कि सचिन पायलट ने सदैव युवाओं, महिलाओं और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में केरल में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और सफलता हासिल करेगी।इस घोषणा के बाद ब्यावर सहित जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सचिन पायलट के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।