गोरधा के बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में बलाई समाज की विशाल बैठक हुई आयोजित
कुशायता,08 जनवरी (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के बलाई मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर परिसर में गुरुवार को बलाई समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष प्रहलाद बलाई ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाबा रामदेव जी महाराज की 18 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी।
यह आयोजन माघ सुदी 12, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं माघ सुदी 11, गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को विशाल भजन संध्या आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, जिसके अनुसार 30 जनवरी 2026 को प्रातः 4 बजे मंगल आरती,प्रातः 9 बजे भोजन प्रसादी वितरण,प्रातः 10 बजे शोभायात्रा, जुलूस एवं अखाड़ा प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री शिवप्रकाश जी महाराज (अलख स्थान, पारा) करेंगे।
इस अवसर पर भैरू नाथ महाराज (धानेश्वर) एवं रतनलाल बलाई (पुजारी, गोरधा) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।बैठक में प्रहलाद बलाई, प्रेमचंद बलाई, मूलचंद बलाई, नाहर सिंह बलाई, गोपाल बलाई, चेतन बलाई, मोडू बलाई, रतन बलाई, कालू बलाई, हरलाल बलाई, रामप्रसाद बलाई, रामलाल, रंगलाल बलाई, शैतान बलाई, मुलचंद बलाई, दुर्गा शंकर बलाई, प्रकाश बलाई, गणराज बलाई, उदा बलाई, नाना बलाई, कैलाश बलाई, हजारी बलाई, मोहन बलाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की गई।