23 February 2026

पंचायतराज आम चुनाव हेतु निर्वाचन नामावलियां तैयार करने के संबंध में उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी ने ली बैठक

0
IMG-20260107-WA0009

सरवाड़ 07 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ओमप्रकाश सिंह राठौड़ ) सरवाड़ राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारी के तहत सरवाड़ पंचायत समिति क्षेत्र में निर्वाचन नामावलियां तैयार की जानी है इसी क्रम में उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी की अध्यक्षता में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई गोपाल लाल धाकड़ ने बताया कि बैठक में निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि विधानसभा मतदाता सूचियां जिनका अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी 2025 को किया गया है को आधार मानते हुए प्रगणकों द्वारा A-1 फार्म भरकर पंचायत समिति सरवाड़ की समस्त ग्राम पंचायतों के सभी वार्डों की निर्वाचन नामावलियां तैयार की जानी है प्रगणकों को एवं सुपरवाइजरों को A -1 फार्म भरने संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण गोपाल लाल धाकड़ ने प्रदान किया गया ताकि तैयार की जाने वाली निर्वाचन नामावलियां शुद्ध त्रुटि रहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके ।

उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है इसलिए सभी कार्मिक गंभीरता निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्वो का निर्वाह करें इस दौरान बैठक में गोपाल लाल धाकड़ अमित कुमार सिखवाल बनवारी लाल शर्मा मुकेश कुमार कलवार जयकांत शर्मा बालू राम धाकड़ विनोद कुमार माली अशोक कुमार धाकड़ हंसराज मीणा भगवत सिंह बनवारी लाल सैन रामप्रसाद माली विजय कुमार मीणा सहित कई सुपरवाइजर एवं प्रगणक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page