24 February 2026

कड़ाके की ठंड का असर, कक्षा 8वीं तक अवकाश घोषितकक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:30 बजे से होंगी संचालित

0
1001624963

केकड़ी /सावर 07 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल)जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है।

जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अजमेर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक सर्दी के प्रकोप को देखते हुए 8 जनवरी से 10 जनवरी तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही कक्षा 8 वीं तक के विद्यार्थियों को भी अवकाश दिया गया है। हालांकि इस दौरान विद्यालयों का स्टाफ यथावत रूप से कार्य करता रहेगा।वहीं दूसरी ओर, राजकीय एवं निजी विद्यालयों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित करते हुए प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।कड़ाके की ठंड के चलते इस निर्णय से छोटे बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page