23 February 2026

बघेरा ग्राम में आम रास्ता दलदल में तब्दील,वर्षों से बंद है आवागमन,स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

0

बघेरा 06 जनवरी(केकड़ी पत्रिका ) केकड़ी तहसील के बघेरा ग्राम में बघेरा केकड़ी मुख्य रोड पर स्थित जैन पांडूकशीला एवं शंभू खारोल के मकान के बीच स्थित आम रास्ता पिछले कई वर्षों से दलदल और कीचड़ में तब्दील हो चुका है। यह रास्ता कभी ग्राम का प्रमुख आवागमन मार्ग हुआ करता था, लेकिन लंबे समय से रखरखाव के अभाव में अब पूरी तरह बंद हो चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से होकर गांव के तालाब के भर जाने के बाद नाले का पानी बाहर निकलता है। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।इस रास्ते के बंद होने से न केवल ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है, बल्कि जल निकासी की प्राकृतिक व्यवस्था भी बाधित हो रही है। यही नहीं यह समस्या तब और भी ज्यादा हो जाती जब इस रास्ते के बीचों बीच जलदाता विभाग का वाल्व से पानी लीक होता है, विभाग इस और भी कोई ध्यान नहीं देता।

वर्तमान में इस मार्ग से पैदल निकलना भी कठिन हो गया है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस आम रास्ते की साफ-सफाई कराकर सीसी रोड का निर्माण कर दिया जाए तथा उचित नाला व्यवस्था विकसित की जाए, तो कणोंज रोड और केकड़ी रोड आपस में सीधे जुड़ जाएंगे। इससे यातायात सुगम होने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग की लंबाई लगभग 100 मीटर है।

वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या के बावजूद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही उक्त आम रास्ते का निरीक्षण कराकर सफाई, जल निकासी एवं सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और गांव के विकास को गति मिल सके।

इस समस्या के समाधान के बारे ब्रह्माणी माता भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर से बात करने पर उन्होंने कहा कि यह समस्या काफी लंबे समय से है निश्चित रूप से जनता को समस्या होती है पानी की निकासी और आवागमन की सुचारू व्यवस्था के लिए स्थाई समाधान होना चाहिए।” उन्होंने इस समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page