ग्राम पंचायत गोयला के विद्यालयों में डी एम एफ टी योजनांतर्गत कक्षा कक्ष हुए स्वीकृत विधायक शत्रुघ्न गौतम का जताया आभार
सरवाड़ 06 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ओम प्रकाश सिंह राठौड़) सरवाड़ उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोयला की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोयला में चार कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 59.7 लाख रुपए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों बांटी के लिए दो कक्षा कक्ष 29.88 लाख रुपए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गणेशपुरा हेतु दो कक्षा कक्ष डिरिटृक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट अजमेर जिला परिषद अजमेर द्वारा स्वीकृत किए गए।

इस इन स्वीकृत कार्यों के लिए ग्राम पंचायत गोयला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा पर स्वीकृत किए जाने पर कार्यकर्ता मेघ राज रायका कौशल कुमार सैन लोकेंद्र सिंह राठौड़ महेंद्र कुमार खटीक महेश प्रजापति औम प्रकाश रेगर राम देव गुजर कुलदीप गुर्जर भाग चंद प्रजापति बापू बन्ना मनोहर लाल जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया महेंद्र कुमार खटीक ने बताया कि इन कक्षा कक्षों से विद्यालयों में कक्षा कक्षों की कमी से राहत मिलेगी ।