23 February 2026

बिसुदनी में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बना हादसे का कारण,सावर विधुत विभाग की लापरवाही उजागर

0
IMG-20260105-WA0027

कुशायता,05, जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल)ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी के माली मोहल्ला में रामेश्वर माली के मकान के सामने लगा विद्युत पोल पिछले करीब एक वर्ष से निचले हिस्से से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। क्षतिग्रस्त पोल के कारण क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है| तथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बिसुदनी निवासी हिम्मत सिंह शक्तावत, रामेश्वर माली, सावरा माली, सीताराम वैष्णव एवं महावीर वैष्णव ने बताया कि इस संबंध में सावर विद्युत विभाग को सैकड़ों बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सावर विधुत विभाग ठेकेदार की लापरवाही एवं अनदेखी के चलते यह विद्युत पोल अब भी खतरे का कारण बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सावर विद्युत विभाग का ठेकेदार कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है।जिससे जन सुरक्षा के इस गंभीर मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी प्रकार की जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सावर विद्युत विभाग एवं उसके ठेकेदार की होगी।वहीं इस मामले में सावर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि बिसुदनी गाँव में रामेश्वर माली के मकान के सामने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की जानकारी मिल चुकी है तथा एक-दो दिन के भीतर पोल को बदलकर नया पोल लगा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page