धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा व भक्ति से मनाया गया
बिजयनगर 05 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर द्वारा सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में सिखों के दशम गुरु, धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश उत्सव अत्यंत श्रद्धा, प्रेम एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः सुखमणि साहिब जी के पाठ से हुआ। इसके पश्चात आयोजित कीर्तन दरबार में भाई साहब भाई जोगेंद्र सिंह जी (अजमेर वाले), बीबी मुस्कान कौर एवं बीबी हरप्रीत कौर ने मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।
कथा के दौरान भाई जोगेंद्र सिंह जी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु महाराज ने मानवता, धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को भयमुक्त, समानता एवं साहस का संदेश दिया।
गुरु महाराज ने जाति-पाति, ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर “मानव मात्र एक समान” का उपदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने अपने चारों साहिबजादों का बलिदान देकर धर्म की रक्षा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जो विश्व इतिहास में अद्वितीय है।दीवान के समापन पर गुरु महाराज का अटूट लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा, संरक्षक एवं पूर्व पार्षद गुरुभेज सिंह टुटेजा, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह टुटेजा, सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा, गुरप्रीत सिंह टुटेजा, किरत सिंह टुटेजा, बलविंदर सिंह जोधा, सुरेंद्र जुनेजा, मलकीत सिंह, गगनदीप सिंह टुटेजा, पत्रकार तरनदीप सिंह टुटेजा, दुर्गा केलानी, लेखा आचार्य, दीपमाला जुनेजा, दिनेश वर्मा, राजवीर सिंह राठौड़, सुमन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की जानकारी ट्रस्ट सचिव श्री दिलप्रीत सिंह टुटेजा द्वारा दी गई।