सावर :नव नियुक्त उपखण्ड अधिकारी ने संभाला कार्यभार
सावर 02 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) उपखंड की नव नियुक्त उपखण्ड अधिकारी नेहा राजपूत ने गुरुवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने उपखण्ड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की।इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी नेहा राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुँचाया जाएगा।कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सावर तहसील एवं उपखण्ड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव नियुक्त उपखण्ड अधिकारी का कार्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत भी किया गया।
