करनी सेना ने घनश्याम कँवर राठौड़ लाम्बा को बनाया हुरड़ा-अंटाली-गुलाबपुरा क्षेत्र का महिला मोर्चा का तहसील अध्यक्ष
गुलाबपुरा 02 जनवरी ( केकड़ी पत्रिका) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष श्री बबलू सिंह ठुमिया ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना राठौड़ की अनुशंशा पर हुरड़ा-अंटाली-गुलाबपुरा की तहसील अध्यक्ष के रूप मे खारी का लाम्बा निवासी घनश्याम कँवर प्रहलाद सिंह राठौड पर विश्वास जताते हुवे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपी ।

जिलाध्यक्ष बबलू सिंह ठुमिया ने बताया की घनश्याम कँवर समाज सहित राजनीतीक़ क्षेत्र मे पूर्ण रूप से सक्रिय होकर राजपूत समाज सहित सर्व समाज के अंदर पूर्ण रूप से सकारात्मक रूप से अपनी पहचान बनाये हुवे है,तथा समाजसेवा मे अग्रणी रहते है ।महिला जिलाध्यक्ष कल्पना राठौड़ ने बताया की घनश्याम कँवर के समाजसेवा के जज्बे के चलते भीलवाड़ा जिला संगठन ने इनको हुरड़ा-अंटाली-गुलाबपुरा तहसील क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष की अहम् जिम्मेदारी सोपी है,साथ ही जिम्मेदारी सोपते हुवे संगठन को आगे बढ़ाने व सर्व समाज को एक माला मे पिरोने के लिए कतिबद्ध रहने की ओर आग्रह किया । घनश्याम कँवर राठौड़ लाम्बा ने संगठन जिलाध्यक्ष व महिला जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुवे विश्वास पर खरा उतरने हेतु आश्वासन दिया ।