प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं रबी गिरदावरी तहसील स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
सरवाड़ 31 दिसंबर ( केकड़ी पत्रिका/ओम प्रकाश सिंह राठौड़) संवाददाता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तहसील स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बंटी सिंह राजपूत केकड़ी के निर्देशन में तहसील कार्यालय केकड़ी के मीटिंग हाल में किया गया।
कार्यशाला में सहायक निदेशक कृषि विस्तार तहसील केकड़ी अभिलेख निरीक्षक पटवारी कृषि पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे तहसीलदार बंटी सिंह राजपूत द्वारा रबी संवत् 2082 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारियों को एक जनवरी 2026 से शुरू होने वाली डिजिटल क्राप सर्वे (गिरदावरी ) करने के निर्देश दिए गए पटवारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को स्वयं गिरदावरी करने के लिए प्रेरित करें साथ ही किसान भाई बहनों से भी राज किसान गिरदावरी एप्प से गिरदावरी करने की अपील की गई।
