5 March 2026

प्रदेश भाजपा महामंत्री बुधवार को केकड़ी दौरे पर

0
IMG-20251230-WA0017

कुशायता,30 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ मिथिलेश गौतम कल प्रदेश बीजेपी टीम में नियुक्ति के बाद पहली बार अपने ग्रह क्षेत्र केकड़ी के दौरे पर रहेंगे। जिसकी खबर लगते ही केकड़ी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समर्थक एवं आमजन में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी साथ ही सभी लोग अपने-अपने स्तर पर स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।

गौतम जयपुर से सड़क मार्ग से कल दोपहर 12:00 बजे अपने पैतृक ग्राम जूनिया पहुंचेंगे जहां ग्रामीणजन एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा,तत्पश्चात दोपहर बाद केकड़ी शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ता गण एवं आमजन द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा साथ ही सांय 5 बजे युवा भाजपा नेता देवव्रत सिंह राठौड़ दोराई के पिता के सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेंगे।भाजपा कार्यकर्ता बृजेश गौतम जूनिया ने बताया कि केकड़ी क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी के बाद पहली बार डॉक्टर मिथिलेश गौतम अपनों के बीच आकर जन आशीर्वाद लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page