5 March 2026

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का किया आसींद में भाजपा कार्यकर्ताओ ने शाल ओढ़कर तलवार भेट कर किया स्वागत

0
Screenshot_2025-12-29-15-25-00-72_7352322957d4404136654ef4adb64504

आसींद 29 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज झालावाड़ से ब्यावर जाते समय आसींद में लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक देव रिसॉर्ट पर रुकी इस मौके पर आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू आसींद भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा ने शाल ओढ़कर तलवार भेंटकर स्वागत सत्कार किया ।

इस दौरान क्षेत्र के भाजपा नेताओं के बारे में भी जानकारी ली तथा बाद में ब्यावर के लिए रवाना हुई जहां ब्यावर में महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार के पिता के देहांत होने पर शोक सभा में शामिल होगी आज के इस कार्यक्रम के दौरान हुरड़ा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, तेजवीर सिंह चुंडावत, गोपाल सिंह चुंडावत पूर्व उप प्रधान धनश्याम सकलीगर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर,किरण सिंह चुंडावत,उमेद सिंह चुंडावत देवी सिंह सिसोदिया ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page