5 March 2026

राजस्थान विकास रथ पहुंचा गोरधा–पिपलाज सहित कई गांवों में,जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

0
IMG-20251226-WA0009

कुशायता,26 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित एलईडी मोबाइल वैन आधारित जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार 26 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत गोरधा एवं पिपलाज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्थान विकास रथ पहुंचा।

राज्य सरकार के “2 साल – नव उत्थान, नई पहचान, बढ़ता राजस्थान” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत प्रचार रथ एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न गांवों में पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई।

यह रहा प्रचार रथ का कार्यक्रम

26 दिसम्बर शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे – ग्राम सुरजपुरा, रामदेव जी महाराज के स्थान के पास 10:00 बजे – ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय, पंचायत भवन के पास 11:30 बजे – पिपलाज, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास12:45 बजे – पिपलाज, रेगर मोहल्ला 1:15 बजे – ग्राम पंचायत आमली, सामुदायिक भवन के पास 2:30 बजे – ग्राम पंचायत मैहरूकला, वीर तेजा जी महाराज के स्थान के पास3:45 बजे – ग्राम पंचायत सदारी, वीर तेजा जी महाराज के स्थान पर5:15 बजे – ग्राम पंचायत सदारा, गढ़ के पास6:30 बजे – ग्राम पंचायत आलोली, रामदेव जी महाराज के स्थान के पासभव्य स्वागत प्रचार रथ के ग्राम पंचायत गोरधा एवं पिपलाज पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

गोरधा मुख्यालय पर विजय रथ का बैंड-बाजों व नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। रथ चालक का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया।ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईंयात्रा के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने विकास रथ को सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया।

जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार

भाजपा अजमेर देहात जिला संयोजक रायचंद बागड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। विकास रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं।

अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर सावर उपखंड अधिकारी डॉ. आस्था शर्मा, तहसीलदार भगवती प्रसाद वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण बेरवा, रथ सुपरवाइजर सुधाकर मिश्रा, रथ चालक अनिल गुर्जर, इंफॉर्मेटिक्स सहायक जगदीश जाट, कनिष्ठ सहायक दयाराम मीणा, गिरदावर सत्यनारायण मिश्रा, ग्राम पंचायत गोरधा की प्रशासक पपिता देवी मीणा, ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के ग्राम विकास अधिकारी किशन माली सुरक्षा नोडल अधिकारी तेजभान सिंह, सावर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट, ग्राम पंचायत कुशायता की प्रशासक रसाल देवी खारोल, ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी, कनिष्ठ सहायक इंदिरा कुमावत, ग्राम पंचायत पिपलाज की प्रशासक रिया शक्तावत, ग्राम विकास अधिकारी राहुल बेरवा, एलडीसी पुखराज जाट, उप सरपंच सांवरी देवी गुर्जर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रशासक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page