पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई गई
बांदनवाड़ा 26 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/ चंद्रप्रकाश टेलर) भारतीय जनता पार्टी भिनाय मंडल द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम ग्राम पंचायत मुख्यालय सिंगावल में आयोजित हुआ, जिसमें मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है।मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन, विचार और आचरण इस बात का सशक्त प्रमाण है कि शासन का उद्देश्य सत्ता का उपभोग नहीं, बल्कि लोक कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विकास की रोशनी पहुंचाना होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्शों से प्रेरित होकर वर्तमान सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।कार्यक्रम में भिनाय प्रधान सम्पतराज लोढ़ा, जिला महामंत्री सुभाष वर्मा, विकास रथ यात्रा संयोजक गणपत मुनीम, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व उप जिला प्रमुख टीकम चौधरी, तुलसीराम खींची, सुरेंद्र सिंह राठौड़, सूरजकांत गुर्जर, गुमान सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, नारायण जोशी, चंद्रशेखर जोशी, कान सिंह रावत, अजीत चौधरी, भंवरलाल भड़ाना, शिवराज गुर्जर, दयाल नायक, सुरेश जांगिड़, नागेंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, प्रशासक रघुनाथ गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, कैलाश जाट, मंगल गुर्जर, राधेश्याम प्रजापति, कमल जाट, पिरू गुर्जर, नाथूराम रायका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।