9 February 2026

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रमदान एवं साफ सफाई कार्य किया गया

0
IMG-20251224-WA0051

कुशायता, 24 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) राज्य सरकार के कार्यकाल की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्थानीय पंचायत समिति कार्यालय में श्रमदान एवं साफ सफाई कार्य किया गया ! विकास अधिकारी चिरंजीलाल वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रातः 11 से 12:00 बजे तक स्थानीय पंचायत समिति कार्यालय एवं पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायतो में उपस्थित सभी कार्मिकों ने कार्यालय परिसर में साफ सफाई एवं श्रमदान कार्य किया ।

पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित स्वच्छता कार्य में सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण बैरवा, लोकेश पारीक, प्रियंक दाधीच, रितिका पाराशर,पुष्पेंद्र कुशवाहा, मोहित बंसल, दुर्गेश खटीक, राजकुमार राव, रघु शर्मा ,संजय मीणा, दयाराम मीणा, लाड देवी, सत्यनारायण जांगिड़,रिजवाना, सुनीता कुमावत, कुलदीप मीणा सहित कई कार्मिकों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कार्मिकों को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच ने स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page