SIR को लेकर केकड़ी भाजपा की विधानसभा स्तर की कार्यशाला विधायक शत्रुघ्न गौतम की उपस्थित मे कल होंगी आयोजित
केकड़ी 23 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका) SIR को लेकर केकड़ी भाजपा की विधानसभा स्तर की कार्यशाला विधायक शत्रुघ्न गौतम की उपस्थित मे बुधवार 24 दिसंबरको दोपहर 3 बजे नगरपालिका सभागार केकड़ी में विधायक श्रीमान शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य मे SIR कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिलाध्यक्ष श्रीमान जीतमल जी प्रजापत और मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश पदाधिकारी महोदय उपस्थित रहेंगे।
जिसमे भारतीय जनता पार्टी विधानसभा केकड़ी के जिला पदाधिकारीगण , मंडल पदाधिकारीगण, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद गण, पूर्व पार्षद गण, सभी मोर्चा अध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष एवं बी एल ओ 2 सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।