एमएलडी इंटरनेशनल में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट 2025
केकड़ी 22 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) एम. एल. डी. इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार से तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट 2025 की शुरुआत की गई कार्यक्रम के उद्घघाटन में मुख्य अतिथि के रूप में गोपी लाल कीर (सी.बी.ई.ओ. केकड़ी), श्चंद्र प्रकाश दुबे एम. एल. डी. संस्थान सचिव, विशिष्ट अथिति एम. एल. डी. अकादमी की डायरेक्टर प्रतिभा दुबे एवं प्रधानाचार्या संगीता कुमावत, एम.एल.डी. टी.टी. कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रामलाल वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर वह दीप प्रज्वलन करके की गई।
उसके बाद विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता कुमावत एवं द्वारा सभी शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। इस उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ जैसे नृत्य, संगीत, नाटक आदि आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा दंड संचालन प्रस्तुत किया गया।

नारी शक्ति अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। दंड संचालन के माध्यम से नारी न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करती है, बल्कि यह सिद्ध करती है कि वह नेतृत्व, समर्पण और एकता में भी अग्रणी है। आज की नारी हर क्षेत्र में सशक्त, सक्षम और सम्मान के योग्य है। कार्यक्रम के दौरान ताली योगा का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। ताली योगा के माध्यम से प्रतिभागियों ने शारीरिक संतुलन, मानसिक एकाग्रता एवं सामूहिक ऊर्जा का प्रभावशाली संदेश दिया। ताली योगा की प्रस्तुति ने यह सिद्ध किया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर सी.बी.ई.ओ. सर ने संदेश दिया कि एनुअल स्पोर्ट्स केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में नेतृत्व, धैर्य और सकारात्मक सोच सिखाते हैं। सर ने यह भी बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। तत्पश्चात प्राइमरी ट्रैक एंड फील्ड गेम्स की शुरुआत की गई। जिसमे विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन (एल.के.जी., यू.के.जी., प्रेप) और कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कक्षा एल.के.जी. की टनल रेस में प्रथम स्थान कुनाल सिंह राठौड़, द्वितिय स्थान विष्णु प्रिया जांगिड़, व तृतीय स्थान वंदित यादव ने प्राप्त किया। कक्षा यू.के.जी. की कलेक्ट द बॉल्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अहमद खान, द्वितिय स्थान विराज चौधरी, व तृतीय स्थान समृद्धि पारिक ने प्राप्त किया।
कक्षा प्रेप की बेलेंसिंग द बॉल्स विथ कप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कनक जोधा, द्वितिय स्थान दिव्यांश सिंह भाटी, व तृतीय स्थान कल्पना कवंर ने प्राप्त किया। कक्षा प्रथम व द्वितिय की बेलेंसिंग द कोन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीविका चौधरी, द्वितिय स्थान कृष्णा चौधरी, व तृतीय स्थान लक्की मीना ने प्राप्त किया। श्रीमान चंद्र प्रकाश दुबे एम. एल. डी. संस्थान सचिव ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सरहाना करते हुए बच्चों को खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का महत्व बताया व विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत भारत दर्शन प्रदर्शनी में देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और एकता को सजीव रूप में प्रदर्शित किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से भारत की समृद्ध विरासत, लोककला और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया। भारत दर्शन ने यह दर्शाया कि विभिन्नता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी पहचान है। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों की झलक प्रस्तुत की गयी।
प्रधानाचार्या संगीता कुमावत द्वारा सभी पधारे हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों को कार्यक्रम की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन प्रगति जोशी एवं तृप्ती नामा द्वारा किया गया। मिडिया प्रभारी की भूमिका रामराज कुम्हार एवं वर्षा खंगारोत ने निभाई।