21 December 2025

भजनलाल सरकार के 2 साल नव उत्थान-नई पहचान बढ़ता राजस्थान:विरेन्द्र सिंह कानावत

0
Screenshot_2025-12-21-20-23-34-19_7352322957d4404136654ef4adb64504

बिजयनगर 21 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह )राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विकास रथ यात्रा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत विधायक मसूदा के नेत्वृत मे आज भाजपा मंडल बिजयनगर गांधी उधान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर विधायक मसूदा द्वारा आमजन से संवाद कर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरेन्द्र सिंह कानावत ने कार्यकृतोओ को संबोधित करते हुए बताया कि इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज राजस्थान में भाजपा कि भजनलाल सरकार द्वारा जन कल्याण के कार्यों को आम जनता पहुंचा जा रहा है आज सरकार विकास रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। पूरे राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा के गांव गांव ढाणी ढाणी और पंचायत समितियां पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई गई।

इस अवसर पर मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, बिजयनगर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी गणपत मुनिम , जिला उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा , तहसीलदार बिजयनगर रामकिशोर जागिड ,ईओ नगर पालिका बिजयनगर प्रताप सिंह ,नगर पालिकाध्यक्ष अनिता मेवाडा , OBC जिलाध्यक्ष कैलाश गुर्जर , महिला जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर , ST मोर्चा जिलाध्यक्ष यश मीणा , पूर्व प्रधान प्रहलाद शर्मा , जयमल रहलाणी मसूदा विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष , नगर पालिका के भाजपा पार्षदगण और भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण व महिला शक्ति मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी मंडल विजयनगर के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी ने विधानसभा से पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page