जिज्ञासा राठौड़ ने 68 वी 10 मीटर राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए दूसरी बार किया क्वालीफाई
सरवाड़ 16 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/ओमप्रकाश सिंह राठौड़) अजमेर जिले के सिंगावल निवासी जिज्ञासा राठौड़ ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 68 वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप न ई दिल्ली के लिए दस मीटर शूटिंग में दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया यह प्रतियोगिता डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित की जा रही है ।
कड़े मुकाबले और देशभर के शीर्ष निशानेबाजों के बीच जिज्ञासा राठौड़ ने अपनी प्रतिभा अनुशासन और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया जिज्ञासा के पिता डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ वर्तमान में रोड परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर आसीन हैं माता ऋतु चौहान आर डी टी सी सिंगावल में डायरेक्टर के रूप में सेवा दे रही है ने प्रशंसा व्यक्त की राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में देशभर से हजारों।
निशानेबाजों ने भाग लिया और प्रतियोगिता में रिकार्ड तोड शूटरों ने क्वालिफाई किया जिससे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एक बनी जिज्ञासा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल परिवार में बल्कि गांव क्षेत्र और प्रदेश में खुशी हुई इस उपलब्धि से सिंगावल सहित क्षेत्र के खेलप्रेमियों नागरिकों जनप्रतिनिधियों ने जिज्ञासा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
