21 March 2026

पी.एम.श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

0
IMG-20251215-WA0029

केकड़ी 15 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) शहर के पी. एम.श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आज दिनांक 15-12-2025 को मानक क्लब गतिविधि- मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें मानक क्लब की ओर से रिसोर्स पर्सन संजू चौधरी, प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर, प्रथम पारी प्रभारी विनोद जैन , क्लब मेन्टर रमेश डसानिया , देवेंद्र धांदोलिया, शंकर लाल रेगर ,डॉ गोपाल ,नंदकिशोर गुर्जर सहित सभी स्टाफ साथी व मानक क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि क्लब मेन्टर रमेश डसाणिया ने BIS के उद्देश्यों, संगठन, मानकों, मानक क्लब की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई तथा क्विज़ कॉम्पिटिशन का आयोजन करवाया गया । इसमें प्रथम स्थान वंशिका सैनी , द्वितीय स्थान प्रियंका सेन व तृतीय स्थान मोहम्मद हसन ने प्राप्त किया । सभी विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए “शुद्ध के लिये युद्ध” का आह्वान किया और उपभोक्ता जागरूकता पर व्याख्यान देते हुये सभी बच्चों को आई.एस.आई. मार्का वाली वस्तुएं खरीदने एवं इसका बिल लेने हेतु सजग किया। अंत में रमेश डसाणिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page