6 December 2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलोली में मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69 वां निर्वाण दिवस

0
IMG-20251206-WA0008

आसींद 06 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय – तिलोली में आज, 06 दिसम्बर 2025 को, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर, आसींद ब्लॉक साक्षरता समन्वयक घासी राम जाट ने बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. अंबेडकर ने उस समय की गंभीर जातीय विषमताओं, छुआछूत और अस्पृश्यता के माहौल में भी अथक परिश्रम से 17 डिग्रियां हासिल कीं। श्री जाट ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज को शिक्षित होने और छुआछूत जैसी कुरीतियों से बाहर निकालने का मार्ग दिखाया।उन्होंने आगे बताया कि बाबा साहेब ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया और वह संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने। उन्होंने कई विकसित देशों के संविधानों का गहन अध्ययन करके स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा तैयार किया।

श्री जाट ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि हम सभी को बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर, सामाजिक समरसता और सद्भावना कायम करते हुए समाज और देश को विकसित बनाने में योगदान देना चाहिए।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभु लाल खटीक ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त, प्रधानाचार्य ने देशी गौमाता का पालन करने और गौ उत्पादों (दूध, दही, मक्खन, घी) का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने गाय के गोबर और गौमूत्र के वैज्ञानिक उपयोगों के महत्व को भी समझाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page