6 December 2025

14 दिसंबर दिल्ली रैली को लेकर तैयारियां तेज, PCC जयपुर में शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात,ब्यावर महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन भी रहीं शामिल

0
Screenshot_2025-12-05-20-56-27-12_7352322957d4404136654ef4adb64504

बिजयनगर 05 दिसम्बर ( केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली रैली को लेकर आज प्रदेशभर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। अनुमान है कि इस ऐतिहासिक रैली में संपूर्ण भारत से लगभग 5 लाख लोग शामिल होंगे।

इसी क्रम में आज जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं शिष्टाचार मुलाकात आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह,अजमेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विकास चौधरी से रैली की तैयारियों को लेकर सद्भावपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।

इस मुलाकात में ब्यावर जिले से भी महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति दर्ज हुई, जिन्होंने आगामी दिल्ली रैली में व्यापक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।जिले की तरफ से महिला कांग्रेस ब्यावर जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर रैली की व्यवस्थाओं एवं महिला भागीदारी पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ब्यावर से बड़ी संख्या में महिलाएँ दिल्ली रैली में पहुंचकर अपना योगदान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page