7 December 2025

भाजपा महिला मोर्चा ने दी प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना को शुभकामनाएं

0
IMG-20251203-WA0011

बिजयनगर 03 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गैना का आज अजमेर स्थित उनके निवास पर भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मुकेश कँवर राठौड़, जिला महामंत्री चित्रा टेलर, जिला मंत्री संगीता रावत, जिला मंत्री सरोज बिस्सा, मंडल अध्यक्ष लीला रावत, शिखा गुप्ता, श्याम देवी वैष्णव एवं प्रियंका शर्मा उपस्थित रहीं।महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने श्रीमती गैना को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक मजबूती से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती गैना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा प्रदान की गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाएंगी और महिलाओं से जुड़े कार्यों को और गति प्रदान करेंगी।कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और महिला मोर्चा की टीम ने संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।यह मुलाकात महिला मोर्चा की एकजुटता और संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page