5 March 2026

उमंग-VI अभियान के तहत 4 साल के बच्चे को परिजनो को सुपुर्द किया गया

0
Screenshot_2025-11-30-18-57-18-02_7352322957d4404136654ef4adb64504

ब्यावर 30 नवम्बर(केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राईटस एव एएचटी) राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार उमंग-VI नाबालिग बालको द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति का उन्मुलन व नाबालिग बालको के पुर्नवास हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह के निर्देशन मे भूपेन्द्र शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं राजेश कसाना वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर के निकट सुपरविजन मे थानाधिकारी आशुतोष पाण्डे मय टीम द्वारा उमंग-VI अभियान के तहत बेसहारा नाबालिग बालको की तलाश व पुर्नवास हेतू अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम मे 29.नवम्बर.2025 को सांयकालिन गश्त के दोरान लगभग 7.30 पीएम पर नगर परिषद चोपाटी पर चाट पकोडी के ठेलो के पास एक बालक अल्फाज उम्र लगभग 4 साल पिता शेलु निवासी ढाई दिन का झोपडा अजमेर रोता हुआ मिला जिसको तसल्ली देकर प्यार से थाने पर लाया गया। बालक से बाल कल्याण अधिकारी द्वारा पुछताछ की जाकर बालक के माता पिता व निवास स्थान के बारे मे पता लगाया गया। बालक अजमेर निवासी ज्ञात होने व गुमशुदा होने से वात्सलय पोर्टल पर सर्च किया गया।

बालक के हुलिये व बताये गये पते के अनुसार पुलिस कन्ट्रोल रुम पर अवगत करवाया गया। अभय कमाण्ड सेन्टर अजमेर व स्थानीय ब्यावर व अजमेर मिडिया चैनलो पर प्रचार प्रसार किया गया। उक्त प्रयासो से बालक के परिजन से सम्पर्क होने पर थाना हाजा उपस्थित आये जिन्हे बालक को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page