26 November 2025

अरांई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विकास चौधरी को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनाया जश्न

0
IMG-20251123-WA0033

अराई 23 नवम्बर केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर) किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी को कांग्रेस का ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद अरांई क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। बस स्टैंड अरांई पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष रसीद मोहम्मद भोगादीत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पार्टी आलाकमान के प्रति आभार प्रकट किया। रसीद मोहम्मद ने कहा कि युवा विधायक विकास चौधरी की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में शिवराज चुरनिया, शिवराज बागड़ी, मजीद खान, सांवरलाल जाट कालानाडा, किशन डाबला, मंगल धोबी, हाजी शरीफ मोहम्मद, नोरत गुर्जर और कपिल गौड़ सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवराज सहित कार्यकर्ताओं ने बताया कि विकास चौधरी के विधायक बनने के बाद से क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों में नई जान आई है, और अब जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि चौधरी की युवाओं में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस को आगामी राजनीतिक चुनौतियों में लाभ मिलेगा।

Oplus_16908288

युवा नेतृत्व न केवल संगठन को गति देगा, बल्कि जमीनी स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि चौधरी के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस नई ऊंचाइयां छूएगी और आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page