नारी न्याय सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब ,महिला कांग्रेस की नई ऊर्जा बनी इशिका जैन
बिजयनगर 23 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार” के संकल्प को लेकर चल रही ब्यावर जिला महिला कांग्रेस ने आज एक बार फिर अपना प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए नई इतिहास रचा। युवा और ऊर्जावान जिला अध्यक्ष इशिका जैन के नेतृत्व में ब्यावर के मसाला चौक पर आयोजित नारी न्याय सम्मेलन में सैकड़ों महिलाओं की ऐतिहासिक उपस्थिति के साथ महिला शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में जवाजा और बदनोर ब्लॉक अध्यक्षों ने शपथ ग्रहण कर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि महिला कांग्रेस आज भी जन-मानस की मजबूत आवाज है और आधी आबादी के हक की लड़ाई को और तेज गति से आगे बढ़ा रही है। मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया सम्मेलन का मानइस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंप्रिया शर्मा (महिला कांग्रेस प्रभारी)सुलक्षणा शर्मा (प्रदेश महिला सचिव)राजकुमारी तंवर (प्रदेश अभाव-अभियोग सचिव)ज्योति कंवर (मसूदा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष)सहित महिला जिला कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम मौजूद रही और सम्मेलन की सफलता में चार चाँद लगाए। जिलों से उमड़ी भीड़ब्यावर जिले के अलावा भीलवाड़ा व पाली जिले से भी बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों का आगमन रहा, जिसने सम्मेलन की ऊर्जा और उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया। राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की विशेष उपस्थिति बिजयनगर से प्रदेश कांग्रेस सचिव नवनीत सिंह टुटेजाउद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष लोढ़ा बिजयनगर नगर कांग्रेस अध्यक्ष दौलत जी,सहित कई पदाधिकारियों ने पहुँचकर इशिका जैन को आशीर्वाद दिया।

ब्यावर शहर सेपूर्व विधायक मानक जी डाणी,कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच,सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं, उद्योगपतियों, पत्रकारों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया। महिला शक्ति का दमदार संदेशसैकड़ों महिलाओं की उपस्थित ने साबित कर दिया कि कांग्रेस आज भी हर घर में जिंदा है और महिला कांग्रेस की यह नई ऊर्जा आने वाले समय में संगठन को मजबूत दिशा देगी। महिला कांग्रेस का आभारअंत में जिला महिला कांग्रेस की पूरी टीम ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और महिलाओं की आवाज को और बुलंद करने का संकल्प दोहराया।