श्री तेलियान साहू वैवाहिक समिति ब्यावर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का रमेश जादम का साहू सेना ब्यावर ने किया भव्य स्वागत व सम्मान
ब्यावर 19 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) ब्यावर मे 18 नवंबर मंगलवार को साहू सेना ब्यावर द्वारा श्री तेलियान साहू वैवाहिक समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश चंद जादम (होटल राजमहल) का साहू सेना ब्यावर जिला समस्त कार्यकारिणी की ओर से होटल राजमहल सेंदड़ा रोड ब्यावर पर स्वागत किया गया। साहू सेना ब्यावर जिला कार्यकारिणी की ओर से श्री रमेश जादम का माला साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर साहू सेना जिला अध्यक्ष विजय नारायण साहू,जिला उपाध्यक्ष दामोदर मेहरानियां,जिला उपाध्यक्ष महावीर गहलोत,जिला महामंत्री कमल आसरवा,जिला महामंत्री तारेश साहू,जिला कोषाध्यक्ष राजेश पंचोली, जिला सह कोषाध्यक्ष मयंक गहलोत,जिला सचिव जॉन्टी आसरवा,सह सचिव लेखराज आसरवा,जिला संगठन मंत्री दिनेश किशोदनिया, जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश आसरवा,जिला मंत्री अनिल पंचोली,साहू सेना (प्रशासनिक प्रकोष्ठ) अशोक जादम,साहू सेना (चिकित्सा प्रकोष्ठ) निलेश आसरवा,साहू सेना (शैक्षिक प्रकोष्ठ) जिला अध्यक्ष जितेश गुलानिया,साहू सेना (रोजगार प्रकोष्ठ) जिला अध्यक्ष विकास गुलानिया,मीडिया प्रभारी गजानंद गहलोत,राजेश आसरवा सहित अन्य साहू समाज बंधु उपस्थित थे।
