मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: बी.एल.ओ.घर-घर कर रहे हैं सत्यापन
सावर 13 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र केकड़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.) के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य गुरूवार को जोर-शोर से चल रहा है। ग्राम पंचायत कुशायता एवं गोरधा क्षेत्र में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और पात्र नागरिकों को अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के भाग संख्या 244 के बी.एल.ओ. गजराज सिंह मीणा, भाग संख्या 243 के बी.एल.ओ. हिम्मत सिंह शक्तावत, गाँव बिसुदनी के भाग संख्या 241 के बी.एल.ओ. भागचन्द माली (निवासी बिसुदनी), भाग संख्या 242 के बी.एल.ओ. रामस्वरूप कुमावत (निवासी सुरजपुरा), तथा गाँव मोटालाव के भाग संख्या 245 के बी.एल.ओ. प्रेमराज जाट (निवासी मोटालाव) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बाँट रहे हैं और मतदाता सूची 2002 से सत्यापन करवाया जा रहा है।
पात्र नागरिकों से फार्म भरवाने में सहयोग कर रहे हैं।इसी प्रकार ग्राम पंचायत गोरधा क्षेत्र के भाग संख्या 266 के बी.एल.ओ. गोपाल मीणा (निवासी कीडवा का झोपड़ा), भाग संख्या 267 के बी.एल.ओ. घीसालाल मीणा (निवासी सोकिया का खेड़ा) तथा भाग संख्या 265 (मेहरूखुर्द) के बी.एल.ओ. बर्दीचन्द गुर्जर (निवासी किशनपुरा) भी अभियान में सक्रिय रूप से जोर शोर के साथ आपना काम कर रहे हैं।
अभियान के तहत सभी बी.एल.ओ. प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 8-9 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पात्र मतदाताओं की पात्रता का सत्यापन कर रहे हैं। यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलेगा।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और अपने नाम की प्रविष्टि की जाँच निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर करें। साथ ही, बी.एल.ओ. से संपर्क कर आवश्यक संशोधन अथवा नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग करें।