हुरड़ा पंचायत समिति के प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ हुए भाजपा में शामिल
आसींद 03 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) जयपुर में आज आसींद विधान सभा के हुरड़ा पंचायत समिति के प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आधिकारिक रूप से भाजपा परिवार में प्रवेश किया। उन्होंने यह सदस्यता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत मेवाड़ा, आसींद विधायक श्री जब्बर सिंह सांखला और मंडल अध्यक्ष श्री हेमराज चौधरी की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में ग्रहण की।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने श्री कृष्ण सिंह राठौड़ का स्वागत करते हुए कहा कि – प्रधान राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात करने वाले राठौड़ जैसे जनसेवक पार्टी को सशक्त करेंगे।प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है और इसमें राष्ट्रहित सर्वोपरि है। कृष्ण सिंह राठौड़ जैसे कर्मठ और सेवा भावना से ओतप्रोत प्रतिनिधि का भाजपा में स्वागत है।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रधान राठौड़ का भाजपा से जुड़ना संगठन के लिए गौरव की बात है। वे हमेशा विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने वाले नेता रहे हैं।
आने वाले पंचायतीराज चुनावों में हुरड़ा पंचायत समिति में भाजपा निश्चित रूप से बोर्ड बनाएगी।वहीं विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि प्रधान राठौड़ ने अपने कार्यकाल में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी लोकप्रियता और सक्रियता से भाजपा को स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने कहा कि राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे।सदस्यता ग्रहण के बाद प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ ने कहा कि – मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित हूँ।
भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र और जनसेवा को सर्वोपरि मानती है। मैं पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप हुरड़ा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करूँगाइस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक जब्बर सिंह सांखला, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुण्डावत पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, मंडल महामंत्री गणेश रेबारी, तथा अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधान राठौड़ का पुष्पमालाओं से स्वागत कर पार्टी में शामिल होने पर हार्दिक बधाई दी।