2 November 2025

राजकीय नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर उप प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान का भव्य सेवानिवृत्ति विदाई समारोह संपन्न

0
Screenshot_2025-11-01-21-26-42-11_7352322957d4404136654ef4adb64504

बिजयनगर 01 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह ) राजकीय नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजयनगर में उप प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान का सेवानिवृत्ति समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने चौहान के 39 वर्ष 4 माह के उत्कृष्ट राजकीय सेवा में दिए गए योगदान को सराहा और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के संस्था प्रधान सत्यनारायण केवट ने बताया कि धीरज सिंह चौहान ने अपनी सेवा अवधि के दौरान स्काउटिंग गतिविधियों, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और विद्यालय के भौतिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल, सादगीपूर्ण और कर्मशील व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया। श्री चौहान को तहसील और जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है, जिससे विद्यालय का गौरव बढ़ा है।

चौहान ने अपने व्यक्तिगत योगदान के रूप में विद्यालय में भौतिक सुविधाओं के लिए ₹31,000 की धनराशि का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय भौतिक विकास हेतु ₹25 लाख की धनराशि जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो एक अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम में मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, पालिकाध्यक्ष अनीता मेवाड़ा, CI करण सिंह खंगारोत, बिजयनगर तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़, सीबीईओ सुश्री प्रमिला रासलोत, क्षत्रिय समाज अध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह, श्री प्राज्ञ ग्रुप के डायरेक्टर नवल सिंह जैन,श्री प्राज्ञ महाविद्यालय प्रिंसिपल दुर्गा मेवाड़ा, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य नरेंद्र सांखला, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार पांडेय, उपप्रधानाचार्य अजय शर्मा, उप प्रधानाचार्य विजय सिंह रासलोत, उपप्रधानाचार्य महेंद्र सिंह गुर्जर, उपप्रधानाचार्य मोनिका सिखवाल एसडीएमसी सदस्य गोपाल स्वरूप वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य साहब शरण आचार्य, गोपाल स्वरूप कुमावत, भीम सिंह राठौड़, किशोर सिंह चौहान, कैलाश चंद्र टेलर, कैलाश सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने धीरज सिंह चौहान का माल्यार्पण एवं साफा बंधन कर सम्मान किया। विद्यालय परिवार की ओर से धीरज सिंह चौहान को उनके कार्यों के लिए अभिनंदन पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक जावेद अली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page