प्रतापपुरा गोलीकांड: आरोपियों की बाजार में परेड, पुलिस ने दिया सख्त संदेश

आसींद 11 अक्टूबर( केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) प्रतापपुरा गोलीकांड के आरोपियों की बाजार में निकाली परेड आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश आसींद पुलिस ने प्रतापपुरा गोलीकांड के दो गिरफ्तार आरोपियों की शनिवार को सार्वजनिक परेड निकाली।आसींद पुलिस ने प्रतापपुरा गोलीकांड के दो गिरफ्तार आरोपियों की शनिवार को सार्वजनिक परेड निकाली। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।
आरोपियों को गैराज मालिक विनोद सिंह पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।आसींद थाना प्रभारी हंसपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रतापपुरा गांव में एक गैराज पर एक युवक को गोली मारी गई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसींद निवासी देवेंद्र सेन और फुल देह का बाडिया निवासी प्रताप सिंह रावत के रूप में हुई है। पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें आसींद बस स्टैंड से बड़ा मंदिर होते हुए पंचायत समिति तक पैदल घुमाया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी हंसपाल सिंह समेत पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।थाना प्रभारी हंसपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि इस परेड का उद्देश्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और अपराधियों में भय पैदा करना है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों को एक सख्त संदेश दिया गया है।