एकलव्य एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

केकड़ी 11 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका/ अम्बा लाल गुर्जर) निकटवर्ती ग्राम सरसड़ी के एकलव्य एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष में दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे हुई विद्यालय निदेशक प्रियंका हिनोनिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने दीपक पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग की दीपक बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा गुर्जर, राजवीर गुर्जर द्वितीय स्थान अवनी खांडल, आराध्या वैष्णव को लंच बॉक्स वॉटर बॉटल देकर सम्मानित विद्यालय स्टाफ अनिल कुमार वर्मा ,आशा वर्मा, महिमा वर्मा, आयुषी नामा,आशा कुमारी लौहार ,चंदा महावर, शिवांगी पटेल ,खुशबू लोधा , ज्योति शर्मा, किशन लाल गुर्जर, छीतर मल माली आदि मौजूद थे।