केकड़ी विधानसभा क्षेत्र मे संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक सरवाड़ मे सम्पन्न

सरवाड़ 09 अक्टूबर ( केकड़ी पत्रिका) अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सम्पूर्ण देश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र मे 9 अक्टूबर गुरुवार को सरवाड़ मे सम्पन्न हुई.ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया कि बैठक मे केकड़ी के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के मुख्य आथित्य मे एवं अजमेर जिला प्रभारी डॉ अशोक तंवर के सानिध्य मे एवं डेयरी चेयरमेन रामचंद्र चौधरी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर शर्मा, हरि सिंह राठौड़,देहात जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र भट्ट,नगर निकाय के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ आदि विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
पर्यवेक्षक अशोक तवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने प्रत्येक कार्यकर्त्ता को संगठन मे भागेदारी सुनिश्चित करना चाहती है।पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानो मजदूरों, दलितों के हितो के लिए हमेशा कार्य करती है| डॉ शर्मा मे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र मे खस्ताहल सड़को, भस्टाचार, बजरी माफिया आदि मुद्दों पर राजस्थान सरकार को घेरा।

उक्त मीटिंगो में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केकड़ी एवं सरवाड़ के पदाधिकारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी , नगर पालिकाओ के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष,एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सहित सभी अग्रिम संगठनो के पदाधिकारी,सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई, छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे । बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, रामस्वरूप प्रजापति और कुलदीप गेसावत ने किया।(हंसराज खारोल की रिपोर्ट)