केकड़ी विधानसभा क्षेत्र मे संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक 9 अक्टूबर 2025 गुरुवार को सरवाड़ एवं केकड़ी

Oplus_16908288
केकड़ी /सावर /सरवाड़ 06 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका) अखिलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सम्पूर्ण देश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र मे 9 अक्टूबर गुरुवार को सरवाड़ एवं केकड़ी मे विभिन्न कार्यक्रम होंगे.।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया कि केकड़ी के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के मुख्य आथित्य मे एवं अजमेर जिला प्रभारी डॉ अशोक तंवर के सानिध्य मे 9 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 11बजे सरवाड़ मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, प्रातः 11.30 बजे ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी सरवाड़ की आवश्यक बैठक लेगे, दोपहर 1बजे सरवाड़ के विभिन्न सामाजिक संगठनों से व्यक्तिगत मुलाक़ात, करेंगे।उसके पश्चात दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय पटेल मैदान केकड़ी मे केकड़ी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी कि बैठक लेंगे।
दोपहर 4 बजे विभिन्न संगठनों से व्यक्तिगत मुलाक़ात करेंगे।उक्त मीटिंगो में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केकड़ी एवं सरवाड़ के पदाधिकारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी , नगर पालिकाओ के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष,एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सहित सभी अग्रिम संगठनो के पदाधिकारी,सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई, छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे ।(हंसराज खारोल)