आसींद में विजयदशमी पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम

आसींद 02 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) मेवाड़ क्षत्रिय महासभा आसींद के तत्वाधान में महाराणा प्रताप पुस्तकालय आसींद में विजयदशमी के उपलक्ष में शस्त्र पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में पंडित जी राघवेंद्र जी शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की आरती पूजा एवं शस्त्रों का पूजन किया गया।
कार्यक्रम में भवानी सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह अर्जुनपुरा, मंगल सिंह बड़ा खेड़ा, तेजवीर सिंह चुंडावत, मनोहर सिंह चुंडावत, श्रवण सिंह चुंडावत बठेड़ा, उमेद सिंह चुंडावत गोपाल सिंह चुंडावत, जितेंद्र सिंह शेखावत, उमेद सिंह चुंडावत, निर्मल सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह चुंडावत, राजेंद्र सिंह, जालम सिंह परासोली, नरेंद्र सिंह, जबर सिंह चुंडावत, हर्षवर्धन सिंह, चंद्रपाल सिंह, युवराज सिंह, संजय सिंह, योगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत, आदित्य राज सिंह आदि उपस्थित रहे।