शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती पर सथाना गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बिजयनगर 28 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) सथाना गांव में भारत माँ के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री राम जाट, मंडल संयोजक मनीष वैष्णव, भाजपा नेता जगदेव सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह राठौड़ सहित सुजीत कुमार, शम्भू लाल साहू, कृष्णकीर्तन राठौड़, गणपत रायका, रामकुवार जाट, कैलास दरोगा, विष्णु प्रजापत और महेन्द्र सिंह पडियार आदि मौजूद रहे।सभी वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है