30 January 2026

ग्राम पंचायत भीमडावास मुख्यालय पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित

0
IMG-20250926-WA0028

कुशायता,26 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भीमड़ावास में कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया इसमें 125 कृषकों ने भाग लिया शिविर प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी कादेड़ा अभय सिंह शक्तावत ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीक को की जानकारी दी वह साथ ही दिनेश गिरी गोस्वामी स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा कृषकों का पंजीयन कार्य किया गया व साथ ही मास्टर ट्रेनर श्री नरेंद्र सिंह कृषि अनुसंधान अधिकारी द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को बीज उपचार हेतु बिजामृत सूक्ष्म जीवों की वर्दी के लिए जीवामृत नीम आधारित निंबास्त्र तथा संजीव के निर्माण उपयोग एवं लाभों के बारे में बताया गया।

किसानों को प्राकृतिक खेती करने की सम्पूर्ण विधि प्रायोगिक बताई उपस्थित कृषि पर्यवेक्षक दिनेश गिरी गोस्वामी द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं व अनुदान की जानकारी दी एवं रबी फसलों में उन्नत बीज की किस्म के बारे में जानकारी की कृषक सखी द्वारा भी किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे मे जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page