राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित शहर चलों अभियान 2025 के तहत नगर पालिका परिषर में अति. जिला कलक्टर शहरी कैंप का निरीक्षण किया गया
केकड़ी 26 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका) राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित शहर चलों अभियान 2025 के तहत नगर पालिका परिषर केकड़ी में श्रीमान् अति. जिला कलक्टर केकड़ी चंद्रशेखर भंड़ारी द्वारा शहरी कैंप का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शिविर में हेल्प डेस्क लगाने हेतु निर्देशित किया गया।शिविर से पूर्व प्री कैंप में प्रकरण को चिहिंत करने एवं शिविर के दिन निस्तारित करने के निर्देश दिए।शिविर के दौरान संबधित वार्ड में स्ट्रीट लाइटों कों दुरुस्त करने व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, नालियों की मरम्मत एवं सड़कों के पेंचवर्क का कार्य प्रभावी ढंग से नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए की सर्वे करवाकर एवं निविदा प्रक्रिया द्वारा शीघ्र एवं अल्पकालीन निविदा जारी कर नियमानुसार कार्य करवाया जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा नागरिक सेवाओं से संबंधित कार्य भी प्राथमिकता दी जाए।

अभियान के दौरान जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीकरण, स्ट्रीट वेंडर व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पंजीकरण तथा मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना व प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति जारी करना एवं घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जाए।शिविर का पर्याप्त रूप से प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।