22 October 2025

सांसद खेल महोत्सव फिट इंडिया अभियान के तहत देश के युवाओ मे नई ऊर्जा और दिशा मिली

0
IMG-20250924-WA0038

बिजयनगर 24 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) सांसद खेल महोत्सव 2025को लेकरअजमेर लोकसभा क्षेत्रमें सांसद खेल महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है आज खेल महोत्सव के विधान सभा संयोजक मनीष वैष्णव व भाजपा कार्यक्रतोओ द्वारा बिजयनगर मे सांसद खेल महोत्सव मशाल यात्रा रथ का भव्य स्वागत किया गया ! ये मशाल रथ पूरे अजमेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल पर जा रहा है ।

इस अवसर पर जिला संयोजक गणपत मुनिम द्वारा बताया गया कि पूरे देश भर मे प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, बाक्सिंग , कुश्ती बेटमिंटन सहित शामिल होगे ! कि इस बार तीन चरणो मे प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों को भी प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी पहले मंडल स्तर व बाद में विधानसभा स्तर और अंततः जिला स्तर पर फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस तरह चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आएगी। इस मौके पर बिजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष अनिता मेवाडा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए सांसद खेल महोत्सव ने पूरे देश में खेलों के प्रति नई लहर पैदा की है इस अवसर पर जिला संयोजक गणपत सिंह रावत मुनिम , नगर पालिका अध्यक्ष अनिता मेवाडा , विधानसभा संयोजक मनीष वैष्णव सह संयोजक योगेन्द्र सिंह जामौला मण्डल संयोजक खेमराज गुर्जर , भाजयुमो जिला आई संयोजक ज्ञानचन्द प्रजापत , मण्डल महामंत्री अमित लोढा मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा गोपाल साहू सुशिल खटोड ,अभिषेक रांका ,रूपचन्द प्रजापत अंकुर दसरेडा नगरपालिका पार्षद मोहित गोखरू ,विक्रम सिंह ,कालू जाजू मोनू वर्मा लक्ष्मीकांत छीपा अनिल रामनानी सुरेश रामचन्दाणी , सुरेश गुर्जर , बालकिशन सोनी हिमांशु कटारा राहुल आगीवाल अमित अब्बानी , अरिहन्त लोढा ,आशीष गोखरू जानकी लाल सिन्धी दिनेश नंदराम दरोगा उक्त जानकारी संगठन व सूचना मंत्री अशोक अग्रवाल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page